Mon, Apr 6, 2026
Whatsapp

एक ही परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 20th 2020 02:18 PM -- Updated: February 20th 2020 02:23 PM
एक ही परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौत

एक ही परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसा जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। [caption id="attachment_390189" align="aligncenter" width="700"]5 members of a family killed in a road accident at Samba एक ही परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौत[/caption] पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना गगवाल क्षेत्र के स्वांडा मोड़ पर हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। [caption id="attachment_390190" align="aligncenter" width="700"]5 members of a family killed in a road accident at Samba एक ही परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौत[/caption] पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत होने से परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। यह भी पढ़ें: मजदूरों पर गिरी दीवार, दो की मौत एक घायल ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK