Advertisment

लोकसभा चुनाव 2019: 7वें चरण में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल सहित कई राज्यों में वोटिंग

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
लोकसभा चुनाव 2019: 7वें चरण में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल सहित कई राज्यों में वोटिंग
Advertisment
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही मतदाता काफी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अंतिम चरण में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
Advertisment
voting 2 लोकसभा चुनाव 2019: 7वें चरण में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल सहित कई राज्यों में वोटिंग पंजाब में अभिनेता से नेता बने सनी देओल, पंजाब कांग्रेस के मुखिया सुनील जाखड़ और आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान की प्रतिष्ठा भी आज दांव पर लगी है। पंजाब की अमृतसर सीट भी काफी अहम है। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में हरदीप सिंह पुरी मैदान में हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पंजाब में 13 में से ज्यादातार सीटों पर शिअद-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला प्रतीत हो रहा है। इस चरण में 918 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह भी पढ़ें : प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान पर मांगी माफी, बोलीं- महात्मा गांधी का करती हूं सम्मान Watch more Videos & Subscribe our Youtube Channel
Advertisment
PTC News - -
punjab-news shiromani-akali-dal punjab-congress ptc-news sad-bjp aap-party punjab-aap-party lok-sabha-elections-2019 elections-2019 punjab-lok-sabha-elections-2019 voting-round-7 7th-phase-voting voting-in-punjab voting-in-himachal
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment