Sat, May 30, 2026
Whatsapp

टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया चालक...शव को पहचानना भी हुआ मुश्किल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 26th 2021 02:10 PM -- Updated: December 26th 2021 02:13 PM
टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया चालक...शव को पहचानना भी हुआ मुश्किल

टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया चालक...शव को पहचानना भी हुआ मुश्किल

सोनीपत/जयदीप राठी: कुमासपुर गांव में नंदनौर रोड पर बीती देर रात एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने के कारण ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई, ड्राइवर की पहचान गांव मेहंदीपुर निवासी फुलकुंवार के रूप में हुई हैं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सोनीपत के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला फूलकुंवार गांव में पशुपालन का काम करता है और कल मुरथल गांव में किसी शादी समारोह में शिरकत करने आया था। देर रात अपने गांव लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी कार में आग लग गई। [caption id="attachment_561667" align="alignnone" width="300"]car fire Nandnaur Road Sonipat, haryana news, सोनीपत, नंदनौर रोड, सोनीपत में कार में लगी आग हादसे में जली हुई कार[/caption] आग से कार बुरी तरह से जली है। अंदर तो न सीट मिली और न ही जले व्यक्ति फुलकुंवार का शव इस हालत में कि उसे उठाकर निकाला जा सके। परिवार के ही एक व्यक्ति ने हाथ में पॉलीथिन लपेट कर शव के जले टुकड़ों को निकाला। इनको ही पोस्टमार्टम और डीएनए के लिए भेजा गया। [caption id="attachment_561670" align="alignnone" width="300"]car fire Nandnaur Road Sonipat, haryana news, सोनीपत, नंदनौर रोड, सोनीपत में कार में लगी आग जली हुई कार[/caption] इस मामले की जांच कर रहे राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव नंदनौर रोड पर एक जली हुई कार में एक शख्स की लाश है, मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो प्राथमिक जांच में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन के साथ टक्कर के बाद कार में आग लगी है और मृतक की पहचान दो मेहंदीपुर निवासी फुलकुंवार के रूप में हुई है, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। [caption id="attachment_561671" align="alignnone" width="300"]car fire Nandnaur Road Sonipat, haryana news, सोनीपत, नंदनौर रोड, सोनीपत में कार में लगी आग जली हुई कार[/caption]


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK