CAA को लेकर दरियागंज में हिंसा फैलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार

By  Arvind Kumar December 21st 2019 12:37 PM -- Updated: December 21st 2019 12:42 PM

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को विरोध के दौरान दरियागंज में हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों पर हिंसा भड़काने, आगजनी करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने का आरोप लगाया गया है।

10 persons arrested who were indulged in Daryaganj violence CAA को लेकर दरियागंज में हिंसा फैलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार

गौर हो कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ दरियागंज में हिंसक हो गई थी। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी लेकिन बड़ी संख्या में लोग दरियागंज में जमा हो गये। प्रदर्शनकारियों ने यहां कई वाहनों में आग लगा दी। जिनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने अब उन्हें गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: तांत्रिक क्रिया में मासूम की बलि देने की कोशिश, घर के अंदर खोद रखा था गड्ढा

---PTC NEWS---

Related Post