दहेज के लिए हैवान बन गया ससुराल, 22 साल की बहू की क्रेटा गाड़ी और पांच लाख के लिए कर दी हत्या
Vinod Kumar
October 4th 2022 11:48 AM --
Updated:
October 4th 2022 11:51 AM
पलवल/गुरुदत्त गर्ग: जिला के मानपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप लगा है। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 7 नामजद लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।