Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

दहेज के लिए हैवान बन गया ससुराल, 22 साल की बहू की क्रेटा गाड़ी और पांच लाख के लिए कर दी हत्या

Written by  Vinod Kumar -- October 04th 2022 11:48 AM -- Updated: October 04th 2022 11:51 AM
दहेज के लिए हैवान बन गया ससुराल,  22 साल की बहू की क्रेटा गाड़ी और पांच लाख के लिए कर दी हत्या

दहेज के लिए हैवान बन गया ससुराल, 22 साल की बहू की क्रेटा गाड़ी और पांच लाख के लिए कर दी हत्या

पलवल/गुरुदत्त गर्ग: जिला के मानपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप लगा है। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 7 नामजद लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी रामजीवन ने बताया कि फरीदाबाद स्थित अटाली गांव के सतीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी बेटी प्रीति की शादी 10 मई वर्ष 2021 में पलवल के मानपुर गांव निवासी गुलशन के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज में पांच लाख रुपये नगद व एक क्रेटा गाड़ी की मांग को लेकर पति गुलशन, सास, ननद पूजा, पूनम, प्रिया, ससुर हंसराज और ननदोई प्रताड़ित करते थे। मृतिका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। ससुराल पक्ष को कई बार समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनकी बेटी के साथ लगातार मारपीट होती रही। रविवार को दामाद ने फोन पर जानकारी दी कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की के पिता की शिकायत पर शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करके पलवल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...