अंतिम संस्कार में गए लोगों पर लैंटर गिरा, अब तक 25 की मौत

By  Arvind Kumar January 4th 2021 10:16 AM

नई दिल्ली। एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए लोगों पर अचानक लैंटर गिर गया। घटना गाजियाबाद के मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट की है। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल हैं।

Roof collapse incident in Muradnagar अंतिम संस्कार में गए लोगों पर लैंटर गिरा, अब तक 25 की मौत

दरअसल बारिश की वजह से अंतिम संस्कार के लिए गए लोग श्मशान घाट के लैंटर के नीचे खड़े थे। इसी समय लैंटर भरभराकर गिर गया और कई लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

Roof collapse incident in Muradnagar

अंतिम संस्कार में गए लोगों पर लैंटर गिरा, अब तक 25 की मौतइस बीच पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है। पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका EO निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- खटकड़ टोल पर धरना स्थल पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे सुरजेवाला, मोदी सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें- केंद्र के साथ कल होने वाली बातचीत से पहले किसान नेता चढूनी का बड़ा बयान

Roof collapse incident in Muradnagar अंतिम संस्कार में गए लोगों पर लैंटर गिरा, अब तक 25 की मौत

हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विट कर लिखा,"उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

Related Post