3 शावकों की मां बनी शेरनी साक्षी, सीसीटीवी से मूवमेंट पर नजर

By  Arvind Kumar May 30th 2020 02:01 PM -- Updated: May 30th 2020 02:07 PM

कुरुक्षेत्र। लॉकडाउन के बीच कुरुक्षेत्र के पिपली जू में शेरनी साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इनमें से दो स्वस्थ हैं। एक शावक ने कमजोरी में दम तोड़ दिया। बड़ी बात यह है कि अबकी बार साक्षी शावकों को अपना दूध पिला रही है। शावकों के पिता लॉयन गीत को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल बच्चों से अलग किया गया है।

सीसीटीवी से मूवमेंट पर नजर

साक्षी व दोनों शावकों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। इसी से पता चला कि जिस शावक की मौत हो गई थी, उसे साक्षी ने खुद जिंदा शावकों से दूर कर दिया। कोई भी वन्य कर्मी इनके पास नहीं जा रहा। क्योंकि किसी की गंध आने के बाद यह शावकों को एडॉप्ट नहीं करेगी।

हरियाणा जूनागढ़ से लाया गया था जोड़ा

साक्षी व गीत को 2015 में गुजरात के जूनागढ़ से पिपली जू में लाया गया था। साक्षी की उम्र 8 व गीत की उम्र 10 साल है। 2 दिसंबर 2016 को साक्षी ने दो शावकों को जन्म दिया, लेकिन जिंदा नहीं रहे। 5 मई 2017 को साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया, लेकिन ये भी नहीं बच सके। 7 जून 2018 को 5 शावकों को जन्म दिया। इनमें से दो की 24 घंटे बाद मौत हो गई थी। तीन को अमेरिका से दूध मंगाकर पिलाया गया। तीनों सुधा, गीता व अर्जुन फिलहाल रोहतक जू में हैं। अब 17 मई को 3 शावकों को जन्म दिया, एक की मौत हो गई, दो जिंदा हैं।

---PTC NEWS---

Related Post