खाई में गिरी परिवहन निगम की बस, 32 यात्री घायल

By  Arvind Kumar August 21st 2021 03:26 PM

नालागढ़। जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही HRTC की बस पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस के अचानक खाई में गिरने से 32 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनमें से एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ के रेफर किया गया है।

हादसे के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके का दौरा किया। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी हादसे के कारणों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 22 अगस्त को मनाया जाएगा राखी का त्योहार, रक्षा सूत्र बांधने का ये है शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- पंचकूला के लिए खुशखबरी : सेक्टर 12ए-20 पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

बताया जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी। भारी बारिश के कारण भी हादसा होने की आशंका है। बहरहाल इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post