स्कूल जाते समय मजाक-मजाक में आपस में भिड़ गए दोस्त, 7वीं कक्षा के छात्र को मार दिया चाकू

By  Vinod Kumar March 25th 2022 03:19 PM

फतेहाबाद/साहिल कुमार रुखाया: शहर के अशेाक नगर स्कूल के पास छात्रों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक छात्र की पीठ में चाकू घोंप दिया। जिससे हड़कंप मच गया। घायल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में सरकारी स्कूल है। अशोक नगर निवासी 14 वर्षीय रोहन अशेाक नगर में स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त भी उसके साथ जा रहा था। इस दौरान रोहन ने अपने दोस्त को मजाक में मुक्का मार दिया। जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। Fatehabad, Ashok Nagar, haryana, crime झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि युवक ने अपने भाई को फोन करके बुला लिया। इस दौरान युवक पीछे से आया और रोहन के पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे रोहन घायल होकर वहीं पर गिर गया। रोहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों युवक मौके से फरार हो गया। Fatehabad, Ashok Nagar, haryana, crime घायल को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी औमप्रकाश चुघ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अब घायल के बयान लेकर मामले की जांच करेगी। Fatehabad, Ashok Nagar, haryana, crime

Related Post