सोनीपत में कोहरे का कोहराम, 20 से 30 वाहनों में भीषण टक्कर से 25 लोग घायल

By  Arvind Kumar January 18th 2019 05:23 PM -- Updated: January 18th 2019 05:24 PM

सोनीपत। सोनीपत में कोहरे के कारण केजीपी पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। KGP पर 20 से 30 वाहन आपस में टकराने से करीब 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर यमुना पुल के ऊपर हुआ है।

यहां देखें वीडियो : आपस में टकराई दर्जनों गाड़ियां

फिलहाल घायलों का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोहरे ने इन दिनों कोहराम मचाया हुआ है। कोहरे के कारण प्रदेशभर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

Related Post