अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

By  Arvind Kumar November 16th 2019 11:35 AM -- Updated: November 16th 2019 11:37 AM

नई दिल्ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अगले छह महीने में प्रभावी और निर्णायक अभियान चलाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने CRPF को आदेश दिए हैं कि वामपंथी चरमपंथ का जड़ से खात्मा किया जाए। शाह ने कहा कि वामपंथी के अलावा अर्बन नक्सल और उनके मददागारों के खिलाफ भी एक्शन लेने की जरूरत है।

CRPF (1) अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

दरअसल अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कामकाज की समीक्षा की। मुख्यालय में लगभग दो घंटे तक रहे गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

Amit Shah 2 (1) अब नक्सलियों के खिलाफ चलेगा निर्णायक अभियान, शाह ने CRPF को दिए आदेश

अमित शाह को बल के सांगठनिक ढांचे और स्पेशल फोर्स तथा बल के इतिहास से भी रूबरू कराया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जवानों की जरूरतों और उनके कल्याण की दिशा में हर संभव कदम उठायें।

यह भी पढ़ेंरक्षा मंत्री ने अरूणाचल में किया पुल का उद्घाटन, राजनाथ के दौरे पर चीन की आपत्ति

---PTC NEWS---

Related Post