किसान आंदोलन: करनाल में फंस गई बारात, रातभर से मदद की आस में बाराती

By  Arvind Kumar November 26th 2020 09:59 AM

करनाल। किसानों के आंदोलन के चलते आम जनता को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोड ब्लॉक होने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं और गाड़ी में रात बिताने को मजबूर हो गए। इस आंदोलन के चलते एक बारात भी फंस गई

ये बारात लुधियाना से दिल्ली मुकुंदपुर जा रही थी। बारात में आए लोग काफी परेशान दिखे। बारात में आए लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की ना तो उन्हें रात को कंबल मिले और ना ही खाने पीने की कोई व्यवस्था थी।

Farmer Protest किसान आंदोलन: करनाल में फंस गई बारात, रातभर से मदद की आस में बाराती

दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार वाले रात से करनाल में फंसे हैं। बारात में आए बच्चे रातभर से रो रहे हैं। इस बीच बारात में आए लोगों ने हरियाणा सरकार से अपील की है कि उनके लिए कुछ व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में किसानों पर पानी की बौछारें, किसानों और पुलिस में बढ़ा टकराव

यह भी पढ़ें- पंजाब में नाइट कर्फ्यू, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए आदेश

Farmer Delhi March किसानों के आंदोलन के चलते रास्ते में फंस गई एंबुलेंस, लोगों को भी हुई खासी परेशानी

वहीं दिल्ली की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है। विज ने कहा कि आपको आंदोलन करने का अधिकार है। आप शांतिपूर्वक कीजिए लेकिन आम लोगों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। आने जाने वालों के अधिकार पर अतिक्रमण न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

किसानों के आंदोलन के चलते रास्ते में फंस गई एंबुलेंस, लोगों को भी हुई खासी परेशानी

उधर किसानों की दिल्ली कूच के चलते बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुग्राम बॉर्डर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले की सभी सीमाओं पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि दिल्ली में किसानों को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।

Related Post