केजरीवाल की 'पाठशाला' में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री, दिल्ली के शिक्षा मॉडल की समझेंगे बारीकियां

By  Vinod Kumar April 25th 2022 01:40 PM -- Updated: April 25th 2022 05:53 PM

पंजाब के CM भगवंत मान 2 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंच हैं। मान के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ। विजय सिंगला और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने दिल्ली शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक मॉडल पर चर्चा के साथ स्कूलों में जाकर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की बारीकियां जानीं। भगंवत मान ने सबसे पहले कालका जी में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद मान ने कहा कि यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल है। जिसके बारे में बड़े-बड़े स्कूल सोच नहीं सकते, उसे यहां लागू कर दिया गया है। डिजिटल पढ़ाई चल रही है। मैंने ऐसे स्कूल अमेरिका और कनाडा में देखे हैं। बहुत सारे बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। बड़े-बड़े इन्वेस्टर भी बच्चों से तालमेल कर रहे हैं। प्रैक्टिकल और थ्योरी एक साथ चल रही है। मान ने कहा कि हमने आज सारी जानकारी ले ली है। बड़ी जल्दी पंजाब में भी ऐक्स्ट्रा डिजिटल स्कूल बनाए हैं। हमारे यहां स्कूल के पास बहुत जमीन है, वहां भी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करेंगे। हम यूथ को जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्कूलों में पहुंचने के बाद सीएम भगवंत मान को बताया कि उन्होंने दिल्ली की शिक्षा को कैसे बेहतर किया है। किन कमियों को दूर किया गया। बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए किस तरह से शिक्षा व्यवस्था को लागू किया गया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा गांव और वार्डों में 16 हजार पिंड क्लीनिक बनाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने यह वादा किया था।  

Related Post