CAA के खिलाफ आज भारत बंद, दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक प्रदर्शन

By  Arvind Kumar December 19th 2019 11:43 AM -- Updated: December 19th 2019 11:44 AM

नई दिल्ली। नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ आज माकपा और भाकपा सहित सभी वामदल और मुस्लिम संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है! इसके मद्देनजर कई जगह पर धारा 144 लगाई है।

वहीं फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस ने गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह से सील किया हुआ है। दिल्ली जाने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। जिसके चलते गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है।

Karnataka Protest CAA के खिलाफ आज भारत बंद, दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक प्रदर्शन

इस सबके बावजूद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में इकट्ठे हो रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। दिल्ली में लाल किले के पास प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि लाल किले के पास धारा -144 लगाई गई है।

कर्नाटक में लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठन के कंसोर्टियम ने कालाबुरागी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ेंCAA के विरोध के बीच पाकिस्तान की महिला को मिली भारत की नागरिकता

---PTC NEWS---

Related Post