फार्म हाउस पर पार्टी कर रहे सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

By  Vinod Kumar December 26th 2021 02:43 PM

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को शनिवार देर रात उनके पनवेल फॉर्महाउस पर सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटें जाने के बाद उन्हें नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया। सात घंटे तक अस्पता में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जिस सांप ने उन्हें काटा वो ज्यादा जहरीला नहीं था।

Bigg Boss 14: Salman Khan's new promo, Grand premiere date out

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे है।

bollywood actor salman khan snake Panvel Farm House, सलमान खान, सांप ने काटा, सलमान को सांप ने काटा, पनवेल फार्म हाउस सलामान खान (फोटो इंस्टाग्राम)

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान पनवेल फार्म हाउस में दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके हाथ में कोई चीज चुभी है। इसके बाद जब उन्होंने इधर-उधर नजरें घुमाई, तो उन्हें सांप दिखा।सांप देख कर सलमान खान डर गये और फौरन मदद के लिये चिल्लाने लगे।वो रात में तीन बजे अस्पताल पहुंचे।करीब 6 से 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

bollywood actor salman khan snake Panvel Farm House, सलमान खान, सांप ने काटा, सलमान को सांप ने काटा, पनवेल फार्म हाउस सलमान खान (फोटो इंस्टाग्राम)

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का फार्म हाउस काफी बड़ा है, जिसके आसपास घने जंगल हैं। सलमान खान को फार्म हाउस के पास पहले भी सांप दिखाई दिये थे, जिसके बाद उन्होंने फार्म हाउस की देख-रेख करने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी थी। ऐसा पहला मौका था जब सलमान खान सांप के शिकार बने।

Related Post