90 यात्रियों से भरी बस पलटी, हादसे के बाद ड्राइवर फरार (Pics)

By  Arvind Kumar July 7th 2020 09:26 AM -- Updated: July 7th 2020 09:28 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमंडल के बडशामी गांव में 90 यात्रियों से भरी यमुनागर से मुज्जफरपुर बिहार जा रही एक निजी डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 35 लोग चोटिल हो गए।

कुछ लोगों को लाडवा सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई लेकिन 24 जख्मियों को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

यात्रियों का कहना है कि नशे में धुत ड्राइवर बस पलटकर फरार हो गया। वहीं बस में सवार महिला यात्री ने बताया कि बस चालक बहुत ही तेज गाड़ी चला रहा था। चालक शराब के नशे में था जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Bus Accident in Haryana | Kurukshetra Accident | Haryana News

महिला यात्री ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार एक सीट पर एक ही यात्री को बिठाया जाता है लेकिन एक सीट पर चार-चार लोगों को बिठाया गया। बस में करीब 90 से ज्यादा यात्री सवार थे।

Bus Accident in Haryana | Kurukshetra Accident | Haryana News

लाडवा के सरकारी अस्पताल में घायल महिला सुशीला देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ पटियाला से अम्बाला, अम्बाला से यमुनानगर और यमुनानगर से इस बस में बैठकर गोरखपुर की ओर जा रही थी।

---PTC NEWS---

Related Post