फार्मा फैक्टरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 35 घायल

By  Arvind Kumar February 7th 2019 12:08 PM

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की एक फार्मा फैक्टरी की निजी बस पिंजौर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस पलटने से करीब 35 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस जीरकपुर से वापस नालागढ़ की तरफ आ रही थी और पिंजौर के चरनीया के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंचालक ने कुत्ते पर पार्क कर दी कार और फिर चला गया घर

Related Post