सिरसा शहर की सुरक्षा करेगी अब तीसरी आंख, लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
Arvind Kumar
July 28th 2020 11:51 AM
सिरसा। (सुरेन सावंत) सिरसा शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब शहर के 25 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन सभी स्थानों पर लगभग 96 कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें शहर के प्रमुख चौक चौराहे से लेकर शहर के एंट्री गेट चयनित किए गए हैं।
वहीं जब इस बारे मे शहर वासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इससे अपराधों में कमी आएगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की।