Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

सिरसा शहर की सुरक्षा करेगी अब तीसरी आंख, लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Written by  Arvind Kumar -- July 28th 2020 11:51 AM
सिरसा शहर की सुरक्षा करेगी अब तीसरी आंख, लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

सिरसा शहर की सुरक्षा करेगी अब तीसरी आंख, लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

सिरसा। (सुरेन सावंत) सिरसा शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब शहर के 25 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन सभी स्थानों पर लगभग 96 कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें शहर के प्रमुख चौक चौराहे से लेकर शहर के एंट्री गेट चयनित किए गए हैं। अगले कुछ दिनों में सभी कैमरे को लगा दिया जायेगा। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध में कमी आने की संभावना है। लूट, छीना झपटी करके भागने वालों को भी पहचानने में मदद मिलेगी। पुलिस के लिए वारदात ट्रेस करना आसान हो जाएगा। वहीं सिरसा निवासियों ने भी प्रशासन के इस कार्य की सरहाना की है। आमजन का कहना है कि इससे बढ़ते अपराधों पर लगाम लगेगी। CCTV cameras are being installed in Sirsa City | Haryana News डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि 49 लाख 70 हज़ार के लगभग की कीमत के सीसीटीवी कैमरे शहर में लगाए जाने हैं। 96 कैमरे शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाने है। शहर में मुख्य चौक के अलावा भीड़-भाड़ वाले इलाके में कैमरे लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया की एसपी ऑफिस में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा। उन्होंने बताया की सिरसा शहर जल्द ही कैमरे की नज़र में रहेगा। कैमरा लगने के बाद किसी भी आपराधिक घटना होने के बाद पुलिस को भी मदद मिलेगी।

वहीं जब इस बारे मे शहर वासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इससे अपराधों में कमी आएगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...