जानिए क्या हुआ जब शादी में पहुंच गए बिन बुलाए 'मेहमान' 

By  Arvind Kumar January 19th 2019 12:27 PM

पानीपत। (देवेंद्र शर्मा) बाल विवाह रोकने को लेकर भले ही कानून बनाए गए हों लेकिन लगता है कि जनता को इन कानूनों का ख़ौफ़ नहीं है। इसलिए तो अभी भी बालविवाह के मामले सामने आ रहे हैं।ताजा मामला विकास नगर से सामने आया है, जहां 12 साल की लड़की की शादी 30 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति से हो रही थी। इस शादी की जानकारी जैसे ही बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर ब्याह रुकवा दिया।

बता दें कि लड़की की उम्र महज 11-12 साल के करीब है और लड़के की उम्र करीब 30 साल से ज्यादा बताई जा रही है। लड़के वाले महम से बारात लेकर पानीपत के विकास नगर पहुंचे थे, जहां उसकी शादी होने वाली थी। हालांकि लड़की अपनी उम्र 18 साल बता रही है। अब बाल विवाह निषेध अधिकारी ने मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जन्मप्रमाण पत्र मंगवाकर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल शादी को रोक दिया गया है

यह भी पढ़ें : गैरों ने अपनों से मिलाया बिछड़ा बच्चा

Related Post