रसगुल्ला ना मिलने पर नाराज बारातियों ने मंडप में चलाई चाकू-छुरिया, एक की मौत कई घायल

By  Vinod Kumar October 28th 2022 02:07 PM

आगरा/ज्ञानेंद्र शुक्ला: यूपी के आगरा (agra) में एक रसगुल्ले के लिए मर्डर हो गया। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी।

स्वागत के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।

बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई।

चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई। बारात में हुए बवाल के बाद दूल्हा पक्ष काफी नाराज है और काफी मानने के बाद भी वह नहीं माने। शादी बिना किए ही बारात लेकर वापस चले गए। इस घटना के बाद से ही दुल्हनों के घर में मातम छाया है।

 

Related Post