हरियाणा में कम नहीं हो रहा ठंड का प्रकोप, 10 सबसे ठंडे मैदानी क्षेत्रों में हरियाणा के 2 जिले शामिल

By  Vinod Kumar January 29th 2022 12:59 PM -- Updated: January 29th 2022 01:17 PM

weather update haryana: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। अभी भी हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।  उतर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान वाले 10 क्षेत्रों में हरियाणा के दो जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़ शुक्रवार रात भी जमा देने वाली ठंड का पर्याय रहा। मैदानी क्षेत्र का यह तीसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।

हिसार की रात भी और ज्यादा ठंडी हो गई हैं। सबसे कम तापमान माने 10 इलाकों में हिसार 2.7°c पारे के साथ 8वें स्थान पर रहा। यमुनानगर भी शीतलहर की चपेट में रहा। यहां रात का तापमान 3.1°c पर रहा। अहमदनगर में रात का तापमान 3 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया। फतेहाबाद और यमुनानगर हरियाणा के तीसरे सबसे ठंडे स्थानों में हैं। सिरसा में तापमान कुछ बढ़ा है, तो सोनीपत में पारा 3 दिन से लगातार गिर रहा है।

प्रदेश के कई जिलों में तापमान को लेकर जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात का खतरा भी प्रदेश के कई जिलों में मंडरा रहा है। 2 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव का अनुमान मौसम विशेषज्ञों ने लगाया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ का कहना है कि हरियाणा में 1 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। अल सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना बनी है। रात्रि तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 2 फरवरी रात्रि से मौसम में बदलाव होगा। यानी अभी दो दिन और ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है।

cold wave himachal snowfall rainfall shimla, शिमला में बर्फबारी, हिमाचल में बर्फबारी, हिमाचल, मौसम न्यूज, बर्फबारी, शीत लहर

शुक्रवार रात को तापमान के जारी आंकड़ों पर गौर करें तो महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान में मामूली अंतर आया है। शुक्रवार रात को यहां का पारा 1.9°c पर रहा। एक दिन पहले यह 1.7°c था। अब भी यह मैदानी इलाकों में चौथा सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। पहले दो स्थानों पर पंजाब का बठिंडा 1.6°c, आदमपुर, जालंधर 1.6°c पहले और राजस्थान का रिठोली , चित्तौरगढ़ 1.7°c दूसरे स्थान पर है।

इस बीच यमुनानगर में भी ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। यहां दामला का तापमान 3.1°c दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां पारा 6 डिग्री दर्ज हुआ था। अब NCR का सोनीपत भी राज्य के चार सबसे ठंडे स्थानों में आ गया है। यहां शुक्रवार रात को तापमान 4.4°c रहा। एक दिन पहले यह 4.8 डिग्री था। सिरसा का तापमान एक डिग्री तक बढ़ कर 4.5°c पर आ गया है। साथ लगते फतेहाबाद में पारा 1.5 डिग्री नीचे जाकर 3.1°c पर आ गया है।

 

Related Post