भारत में कोरोना के आंकड़ों में आया 5.8 फीसदी उछाल, एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार ऊपर

By  Vinod Kumar June 6th 2022 12:07 PM

24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 4,518 नए मरीज मिले हैं। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना केसों में 24 घंटे के अंदर 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले कल भारत में 4,270 कोरोना मरीज सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 25,782 है, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,779 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 42,630,852 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 524,701 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है।

India logs 2,828 new Covid-19 cases, 14 deaths in 24 hours

सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.73% है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.91% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% बताई गई है।

India-sees-increase-in-Covid-19-cases-3

भारत में अब तक कोरोना के 43181335 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में केरल में 1,544, महाराष्ट्र में 1494, दिल्ली में 343, कर्नाटक में 301 और हरियाणा में 148 केस मिले हैं। देश में मिले कुल केसों में 84.77% केस इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं।

Covid-vaccination-update-4

देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,57,187 वैक्सीन लगाई गई हैं और अब तक कुल 1,94,12,87,000 वैक्सीन लोगों को लग चुकी हैं।

Related Post