ओमिक्रोन के अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा केस आए सामने, 26 की मौत...ये है भारत की स्थिति

By  Vinod Kumar December 24th 2021 05:23 PM -- Updated: December 24th 2021 05:47 PM

नेशनल डेस्क: पूरे विश्व में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन का कहर है। यूरोपिय देशों में ओमिक्रोन के चलते स्थितियां नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। वहीं, भारत में ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।

अब तक 108 देशों में 1 लाख 51,000 से ज्यादा ओमिक्रोन के केस दर्ज किए जा चुके हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा केस यूके, डेनमार्क, कनाडा, नॉर्वे और जर्मनी में है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत के 17 राज्यों में अब तक 358 ओमिक्रोन के केस की पुष्टि हुई है। इनमें से 114 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। 244 मरीजों का इलाज इस समय चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय क मुताबिक 183 ओमिक्रोन केस की एनालिसिस की गई है। 183 में 87 ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। इनमें से 3 ने बूस्टर डोज भी ले रखी थी। वहीं, 7 ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। 121 लोगों ने विदेश यात्रा की थी। 44 लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली, लेकिन संपर्क में आए थे।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक डेल्टा वेरियंट की तुलना में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। इसके मामले डेढ़ दिन में अब दोगुना हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। केरल और मिजोरम में कोविड-19 मामलों की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है, जो चिंता का विषय है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि दुनिया में कोरोना की चौथी लहर चल रही है। इसलिए हमें अलर्ट रहने की जरूरत0 है। यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, अफ्रीका में ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन एशिया में केस घट रहे है। भारत में दो लहर आ चुकी है। पहली सिंतबर 2020 में और दूसरी मई 2021 में।

Related Post