india corona update: भारत में 'आउट ऑफ कंट्रोल' हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार से अधिक केस

By  Vinod Kumar January 10th 2022 10:37 AM

india corona update: देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो चुका है। भारत में कोरोना के मामले रोजाना डेढ़ लाख से ऊपर का आंकड़ा छू रहे हैं। सरकारों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते चिंता और बढ़ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 146 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें केरल (44) में हुईं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कोरोना से 18 लोगों की जान गई। इस महामारी से अब तक कुल मृतकों की संख्या 4 लाख 83 हजार 936 हो गई है।

कोरोना के नए केस के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है। हालांकि, कोरोना महामारी से अब तक अब तक 3 करोड़ 45 लाख 172 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 हो चुके हैं।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हुई। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं। ओमिक्रोन के बढ़े खतरे और कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। अब तक 151 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है।

Related Post