मुख्यमंत्री के जॉइंट सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव, सीएम जयराम क्वारंटाइन में गए
Arvind Kumar
July 22nd 2020 05:55 PM
शिमला। मंडी भाजपा प्रवक्ता के संपर्क में आए मुख्यमंत्री के जॉइंट सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज जब इनका सैंपल लिया गया तो पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रेस कॉंफ्रेंस स्थगित कर दी गई और मुख्यमंत्री भी क्वारंटाइन में चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी क्वारंटाइन जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हर तरह के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।