अन लॉक: चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी गतिविधियां, 8 जून से खुलेंगे होटल और शॉपिंग मॉल

By  Arvind Kumar May 30th 2020 07:28 PM -- Updated: May 30th 2020 07:30 PM

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अब सरकार ने चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना बनाई है। 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद चरणबद्ध तरीके से गतिविधियां शुरू की जाएंगी। गृहमंत्रालय ने इस संबंध में गाइडलाइन्स जारी की हैं। सरकार ने अगले एक महीने के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में जल्द ही दिशानिर्देश जारी करेगी।

दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे।

तीरसे चरण मेंअंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।

हालांकि इस दौरान आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।

---PTC NEWS---

Related Post