कोरोना वायरस: इटली की 95 वर्षीय महिला ने घातक बीमारी को दी मात!
Arvind Kumar
March 21st 2020 04:23 PM
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इटली में यह काफी तेजी से बढ़ रहा है। इटली में मौत का आंकड़ा अब चीन से आगे निकल गया है, जहां इसका प्रकोप शुरू हुआ है। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,032 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या भी 47021 पर पहुंच गई है। इटली के लोम्बार्डी का उत्तरी क्षेत्र इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में 2,549 मौतें हुई हैं, जबकि 22,264 लोग संक्रमित हुए हैं।
हालांकि महिला के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। महिला का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला अस्पताल में बेड पर अपने डॉक्टरों के साथ देखी जा सकती है।