हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें

By  Vinod Kumar June 22nd 2022 09:26 AM

हरियाणा में आज निकाय चुनावों के परिणाम आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। कई मतगणना केंद्रों पर दूसरे और तीसरे राउंड की गतगणना जारी है। प्रशासन की ओर से जारी पहचान पत्रों के आधार पर ही बूथ एजेंटों समेत अन्य कर्मियों की मतगणना केंद्र में एंट्री हो रही है।

बता दें कि हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में चुनाव हुए हैं। दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों की धड़कने इस समय बढ़ी हुई हैं।

11 से 12 बजे तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है। मतगणना के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी या गड़बड़ी का आरोप ना लगे इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर स्क्रीन भी लगाई गई है। हर राउंड के बाद रिजल्ट को डिस्पले किया जा रहा है।

जींद में सबसे अधिक 18 राउंड की मतगणना होनी है, नरवाना में 8 राउंड, उचाना में 5 राउंड, जबकि सबसे कम 4 राउंड सफीदों में होंगे। तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच परिणाम घोषित हो सकते हैं।

28 नगर पालिकाओं में कुल 221 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बाकी 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं।

Related Post