कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पीजीआई में किया सुसाइड

By  Arvind Kumar April 29th 2021 03:13 PM -- Updated: April 29th 2021 03:27 PM

चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शख्स चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भर्ती था। उसका फंगल निमोनिया का ट्रीटमेंट चल रहा था।

जैसे ही आत्महत्या की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी तो शख्स को इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय विनोद रोहिला के रूप में हुई है जो पंचकूला के सेक्टर 17 का निवासी था।

उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक घटना में पिछले वर्ष, सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भी सामने आई थी। यहां पर भी कथित तौर पर शख्स ने आत्महत्या कर ली थी।

corona patient jumped 1 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ  : ਕੋਰੋਨਾ ਪੀੜਤ ਮਰੀਜ਼ ਨੇ PGI ਦੀ ਚੌਥੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੋਂ ਛਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਨ

यह भी पढ़ेंअगले दो दिन में अमेरिका से आएंगे 600 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार बनाएगी ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष, यह होगा काम

Chandigarh Corona pist marij ne PGI di chothi manjil to chal kar ke diti jan ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ  : ਕੋਰੋਨਾ ਪੀੜਤ ਮਰੀਜ਼ ਨੇ PGI ਦੀ ਚੌਥੀ ਮੰਜ਼ਲ ਤੋਂ ਛਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਨ

शहर में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के मद्देनजर, चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक "कोरोना कर्फ्यू" लगाने का फैसला किया है।इस बीच, सभी दुकानें, मॉल, और मल्टीप्लेक्स हर दिन शाम 5 बजे तक बंद हो जाएंगे, जबकि होम डिलीवरी को रात 9 बजे तक अनुमति दी जाएगी।

Related Post