COVID-19 अपडेट: भारत में पिछले 24 घंटों में 31,443 नए मामले सामने आए

By  Arvind Kumar July 13th 2021 12:29 PM

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 31,443 नए मामले सामने आए हैं जो कि 118 दिनों में सबसे कम हैं।

देशभर में अब तक कुल 3,00,63,720 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49,007 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है।

यह भी पढ़ें- कांगड़ा में बारिश और भूस्खलन के बाद दर्जनों लोग लापता

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने झूठ बोलने की पीएचडी कर रखी है: गृह मंत्री

Coronavirus: India reports 43,393 new cases, 911 deaths in last 24 hours

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से कम है, वर्तमान में यह 2.28% है। लगातार 22 दिनों तक दैनिक पॉजिटिविटी दर 3% से कम बना हुआ है, वर्तमान में यह 1.81% है।

टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब तक कुल 43.40 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 38.14 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

Related Post