नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद और उनकी पत्नी स्वाति मालीवाल में तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी नवीन जयहिंद की पूर्व पत्नी व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने इस बारे बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा है।
स्वाति मालीवाल ने लिखा, "वह सबसे दुखद क्षण होता है जब आपकी परीकथा खत्म हो जाती है। मेरी खत्म हो गई है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी।" स्वाति मालीवाल ने आगे कहा- हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।
स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद से लिया तलाक, ट्वीट कर कही ये बात
बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मीं स्वाति मालीवाल की शादी हरियाणा के रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद से हुई थी। उन्होंने बेहद शानदार नौकरी छोड़कर बतौर RTI कार्यकर्ता समाज सेवा को अपना करियर चुना। वर्तमान में स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि दोनों के तलाक के पीछे क्या वजह रही?
यह भी पढ़ें: अशोक तंवर का बड़ा बयान, कांग्रेस डूबता जहाज, छोड़ छाड़ के आ जाओ क्यों मरो हो
---PTC NEWS---
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});