नशे में चूर होकर गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में घुसा युवक, जानिए फिर क्या हुआ?
Arvind Kumar
January 2nd 2020 01:55 PM --
Updated:
January 2nd 2020 01:58 PM
मंडी। सुंदरनगर स्थित हिमाचल डेंटल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां रात के समय एक 19 वर्षीय प्रवासी युवक नशे में चूर होकर हॉस्टल के शौचालय में घुस गया। हॉस्टल की एक छात्रा ने इसकी जानकारी महिला वार्डन को दी तो वार्डन ने हॉस्टल में हर तरफ व्यक्ति को ढूंढना शुरू किया।