गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी

By  Arvind Kumar February 20th 2021 09:37 AM -- Updated: February 20th 2021 09:38 AM

टोहाना। किसान नेता गुरनाम चढूनी ने हरियाणा की जजपा व भाजपा पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को चाहिए कि देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें। गुरनाम सिंह ने मंच के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का हर जगह बहिष्कार करेंगे वह बंगाल चुनाव में जाकर भी लोगों को इसकी सच्चाई बताएंगे कि इस देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें।

Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी

दरअसल चढूनी टोहाना की अनाज मंडी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस जब गांव में किसानों को गिरफ्तार करने और जांच करने आये तो उन्हें पकड़ कर बैठा ले उनको खाना आदि खिलाकर जिला पुलिस को सौंप देना।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से भारत पहुंचा रूपांतरित कोरोना वायरस

यह भी पढ़ें- किसान नेता बोले- जरूरत पड़ी तो एक फसल को आग लगा देंगे

Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी

मंच पर उन्होंने लगभग 15 मिनट महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का प्रत्येक व्यक्ति को विरोध करना चाहिए। किसान व मजदूर को इकट्ठे होकर इस लड़ाई को लड़ना चाहिए। आज लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं है यह लड़ाई जिंदगी जीने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हम जीवन की जंग को लड़ रहे हैं जिसमें हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना होगा।

Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी

गुरनाम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसान आंदोलन में साथ नहीं दे रहे हैं अगर वह वोट मांगने आते हैं तो उन्हें वोट न दे। इसकी बजाय किसी गधे को वोट डाल दे। इस महापंचायत के दौरान भारी संख्या में विभिन्न गांव से किसान यहां मौजूद हुए जिनमें महिलाओं की भी भारी संख्या मौजूद रहीं। किसान नेता ने महापंचायत में आई महिलाओं का धन्यवाद जताया।

Related Post