तिहाड़ जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने किया स्वागत

By  Arvind Kumar March 30th 2021 09:46 AM -- Updated: March 30th 2021 09:47 AM

करनाल। बसताड़ा टोल प्लाजा पर तिहाड़ जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने जोरदार स्वागत किया गया। सुखेदव सिंह को 26 जनवरी हिंसा के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुखदेव सिंह करनाल के संगोहा गांव के रहने वाले हैं।

Farmers Protest News तिहाड़ जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने किया स्वागत

सुखदेव सिंह 50 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं। करनाल के ऐसे 3 किसान नेता थे जिन्हें 26 जनवरी लाल किले की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। दो की पहले ही ज़मानत हो गई थी। वहीं 1 किसान नेता सुखदेव सिंह अब बाहर आए हैं।

यह भी पढ़ें- चंबा में आग लगने से 4 लोगों की दम घुटने से मौत, 9 पशु भी जिंदा जले

यह भी पढ़ें- पैरालंपिक में स्वर्ण लेकर लौटी शर्मिला का रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Farmers Protest News तिहाड़ जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने किया स्वागत

बहरहाल किसान नेताओं के बाहर आने के बाद किसानों में खुशी ज़रूर है, लेकिन सवाल इस बात का भी है कि आंदोलन लगातार लंबा खिंचता जा रहा है और ऐसे में ना कोई बातचीत हो रही है और ना कोई समाधान निकल रहा है।

Farmers Protest News तिहाड़ जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने किया स्वागत

इस बीच किसान नेताओं का साफ कहना है कि तीन कृषि कानूनों को वापस लिए बगैर उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। ऐसे में देखना होगा कि सरकार और किसानों के बीच कब बातचीत शुरू होती है और किसानों की समस्या का हल निकलता है।

Related Post