किसानों पर FIR, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बोले- गिरफ्तारी कब देनी है?

By  Arvind Kumar September 12th 2020 09:56 AM -- Updated: September 12th 2020 09:59 AM

यमुनानगर। (अशोक यादव) किसान बचाओ रैली को लेकर भले ही किसान अपनी एक बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन अब यमुनानगर पुलिस इन किसानों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। किसानों के रोड जाम को लेकर पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। रादौर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें कुछ किसानों के तो बाए नेम जबकि लगभग 300 के करीब अन्य किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि वीरवार को यमुनानगर जिले से भारी तादात में किसान पिपली की ओर रवाना हुए थे। कुछ किसानों को तो प्रतापनगर और छछरौली में रोक दिया गया जबकि जगाधरी यमनुानगर से भारी संख्या में किसान रादौर पहुंच गए थे। किसानों को रोकने के लिए औरंगाबाद के पास पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन किसान औरंगाबाद से निकलकर रादौर पहुंच गए।

FIR on Farmers Farmers Rally in Haryana Haryana Latest News

यहां पुलिस के साथ जोर जबरदस्ती कर किसान रादौर के त्रिवेणी चौक पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने इन्हें आगे नहीं जाने दिया तो किसानों ने वहीं रोड पर बैठ कर जाम लगा दिया। ऐसे में अब पुलिस ने इन किसानों पर मामला दर्ज कर रही है।

इस पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों के ऊपर कत्ल जैसी धाराओं के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उन्हें बताया जाए कि उन्हें गिरफ्तारी कब देनी है उनकी जेलें छोटी पड़ जाएंगे किसान गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

---PTC NEWS---

Related Post