जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की झुलसने से हुई मौत

By  Vinod Kumar August 1st 2022 05:38 PM -- Updated: August 1st 2022 06:58 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में भयंकर आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। ये हादसा दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। वही, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।




आग देखते ही देखते पूरे अस्पताल में फैल गई। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। वहीं, कुछ लोगों को अपनी जान बचाने का मौका भी नहीं मिला। जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर हॉस्पिटल स्टाफ के हैं। आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। इस हादसे के बाद बदहवासी में अपने परिचितों को ढूंढते हुए नजर आए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकालकर अब दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

jabalpur2

अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे और कितना स्टाफ काम कर रहा था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अस्पताल में आग कैसे लगी। इसका सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का ये कहना है कि अस्‍पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्‍पताल में फैल गई।


बताया जा रहा है कि सबसे अधिक नुकसान नीचली मंजिल पर हुआ है। ऊपरी मंजिल से लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थी की पूरा आसमान काले धुएं से ढक गया। सड़क से जा रहे लोगों ने अस्पताल में लगी आग का वीडियो भी बना लिया।

jabalpur4

अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शुरू में किसी को आग लगने का आभास नहीं हुआ। आग की लपटें एक दम से नजर आईं। देखते ही देखते पूरा अस्पताल आग की चपेट में आ गया। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Related Post