Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की झुलसने से हुई मौत

Written by  Vinod Kumar -- August 01st 2022 05:38 PM -- Updated: August 01st 2022 06:58 PM
जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की झुलसने से हुई मौत

जबलपुर में निजी अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की झुलसने से हुई मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में भयंकर आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। ये हादसा दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। वही, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Koo Appदु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 1 Aug 2022




आग देखते ही देखते पूरे अस्पताल में फैल गई। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। वहीं, कुछ लोगों को अपनी जान बचाने का मौका भी नहीं मिला। जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर हॉस्पिटल स्टाफ के हैं। आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। इस हादसे के बाद बदहवासी में अपने परिचितों को ढूंढते हुए नजर आए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकालकर अब दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

jabalpur2

अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे और कितना स्टाफ काम कर रहा था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अस्पताल में आग कैसे लगी। इसका सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का ये कहना है कि अस्‍पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्‍पताल में फैल गई।


बताया जा रहा है कि सबसे अधिक नुकसान नीचली मंजिल पर हुआ है। ऊपरी मंजिल से लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थी की पूरा आसमान काले धुएं से ढक गया। सड़क से जा रहे लोगों ने अस्पताल में लगी आग का वीडियो भी बना लिया।

jabalpur4

अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शुरू में किसी को आग लगने का आभास नहीं हुआ। आग की लपटें एक दम से नजर आईं। देखते ही देखते पूरा अस्पताल आग की चपेट में आ गया। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी हादसे पर दुख जताया है।


Top News view more...

Latest News view more...