ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में सुबह से छाया कोहरा

By  Arvind Kumar December 13th 2020 10:32 AM

चंडीगढ़। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो गई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया है।

Fog engulfed North India ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में सुबह से छाया कोहरा

कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम हो गई। इसके चलते वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे हैं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार में भी काफी फर्क पड़ा है।

Fog engulfed North India ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में सुबह से छाया कोहरा

वहीं कोहरा बढ़ने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। एक यात्री ने बताया, "ट्रेन लेट चल रही है, हम दो घंटे से परेशान हैं। कई ट्रेन रद्द भी हुई हैं।"

यह भी पढ़ें- शराब पी तो कोरोना वैक्सीन हो जाएगी बेअसर

यह भी पढ़ें- आप का पंजाब CM पर हमला, “किसान लड़ाई लड़ रहे और कैप्टन ने अडानी से कर दिया कॉन्ट्रैक्ट”

Fog engulfed North India ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में सुबह से छाया कोहरा

हालांकि रविवार होने की वजह से बहुत कम लोग घर से बाहर निकले हैं लेकिन जो लोग घर से बाहर निकले हैं उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Related Post