जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला, भाषण के दौरान मारी दो गोलियां

By  Vinod Kumar July 8th 2022 10:37 AM -- Updated: July 8th 2022 03:06 PM

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर आज जानलेवा हमला हुआ। जापाना के नारा शहर में शिंजों आबे को भाषण के दौरान एक शख्स ने गोली मार दी। फिलहाल शिंजो आबे की हालत नाजुक है। सांस भी नहीं आ रही है। गोली लगने के बाद आबे का बहुत खून बह गया था। वो बुरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। हमले के बाद पुलिस ने हमलावार को हिरासत में भी लिया है।


बताया गया कि हमलावर ने शिंजो आबे पर दो गोलियां दागी। हमले के बाद बाद भी वो भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा। हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है।


बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजो आबे वहां प्रचार कर रहे थे। बता दें कि शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। सबसे पहले साल 2006 में वो जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बीमारी की वजह से पद छोड़ दिया था, लेकिन साल 2012 में वह फिर जापान के पीएम बने और 2020 तक इस पद पर बने रहे।


शिंजो आबे ने साल 2020 में पीएम पद छोड़ दिया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं।

Related Post