कैथल में सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
Arvind Kumar
December 1st 2019 01:09 PM --
Updated:
December 1st 2019 01:12 PM
कैथल। कैथल के गांव क्योड़क के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार सवार लोग मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।