हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी का निधन, आज शाम होगी रस्म पगड़ी

By  Arvind Kumar February 17th 2019 12:02 PM -- Updated: February 17th 2019 12:03 PM

चंडीगढ़। लोकप्रिय हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी का गत 6 फरवरी को निधन हो गया। जैमिनी हरियाणवी के निधन से पूरे हिन्दी साहित्य जगत में शोक की लहर है। उनकी रस्म पगड़ी 17 फरवरी (रविवार) शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच हरियाणा मैत्री भवन (केशव महाविद्यालय के सामने) सैनिक विहार, पीतमपुरा, दिल्ली में होगी। [caption id="attachment_257838" align="aligncenter" width="700"]Gemini Haryanvi जैमिनी हरियाणवी ने हिन्दी मंच पर हरियाणवी भाषा को स्थापित करने में बड़ा योगदान दिया था। (फाइल फोटो)[/caption] आपको बता दें कि जैमिनी हरियाणवी ने हिन्दी मंच पर हरियाणवी भाषा को स्थापित करने में बड़ा योगदान दिया था। उनका जन्म 5 सितम्बर 1931 को हरियाणा के झज्जर ज़िले के बादली गांव में हुआ था। जैमिनी हरियाणवी का वास्तविक नाम देवकी नन्दन जैमिनी था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय से रागनीति शास्त्र में एमए की थी। यह भी पढ़ेंपूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, पीएम ने जताया शोक

Related Post