गीता महोत्सव: आज से गीता मय होगी कुरुक्षेत्र की भूमि, कई अतिथि उद्घाटन के बनेंगे साक्षी

By  Arvind Kumar December 3rd 2019 09:53 AM -- Updated: December 3rd 2019 09:55 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) आज से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की भूमि गीतामय हो जाएगी। गीता महोत्सव पर सुबह 10:45 से रात 8:00 बजे तक कार्यक्रम रहेंगे। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर और उतराखंड के हाई कमीश्नर गीता यज्ञ व पूजन से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी होगा शुभारम्भ। हरियाणा पवेलियन, इसरो प्रदर्शनी का भी उदघाटन होगा।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर सम्पूर्ण गीता पाठ में भाग लेंगे व गीता यज्ञ में पूर्ण आहुती डालकर चौथे अंतर्राष्ट्रारीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे।

Gita Jayanti (1) आज से गीता मय होगी कुरुक्षेत्र की भूमि, कई अतिथि उद्घाटन के बनेंगे साक्षी (File Photo)

10 बजकर 45 मिनट पर इसरो की प्रदर्शनी, 10 बजकर 50 मिनट पर हरियाणा पवेलियन, 11 बजे सरस्वती और विभिन्न विभागों की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, 11 बजकर 10 मिनट पर उतराखंड पवेलियन, 11 बजकर 15 मिनट पर प्रथम गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की प्रदर्शनी का उदघाटन किया जाएगा। करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता सैमिनार का शुभारम्भ होगा। इसके पश्चात करीब 2 बजे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्व प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के शो में शिरकत करेंगे।

शाम के समय राज्य उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति व प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुती होगी। इसके साथ ही शाम 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में महा आरती व भजन संध्या, सायं 6 बजकर 30 मिनट पर वाटर लेजर शो का उद्घाटन होगा।

यह भी पढ़ेंहरियाणा में बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर, 5 एकड़ जमीन चयनित

---PTC NEWS---

Related Post