गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया ये डूडल

By  Arvind Kumar January 26th 2020 10:37 AM

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए रंग बिरंगा डूडल बनाया है, जिसमें इंडिया गेट सहित भारत की हर सांस्कृतिक चीजों को समेटने की कोशिश की गई है।

बता दें कि गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आज आपको डूडल नजर आएगा, जिसके ताजमहल से लेकर इंडिया गेट, राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की सांस्कृतिक रंग, आर्ट्स, टेक्सटाइल और नृत्य को एक साथ देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज से सात दशक पहले, 26 जनवरी को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उसके पहले ही इस तारीख का विशेष महत्व स्थापित हो चुका था। ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लेने के बाद देश के लोग, 1930 से 1947 तक, प्रतिवर्ष 26 जनवरी को ‘पूर्ण स्वराज दिवस’ मनाया करते थे। इसीलिए सन 1950 में उसी ऐतिहासिक दिवस पर, लोगों ने, संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए, एक गणतंत्र के रूप में, अपनी यात्रा शुरू की।और तब से प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : 71वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

---PTC NEWS---

Related Post