चंद्रयान-3 मिशन को मंजूरी, काम शुरू, ये होंगी मिशन की खूबियां

By  Arvind Kumar January 1st 2020 01:02 PM

नई दिल्ली। भारत सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉंच करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि चंद्रयान-2 को निराशा करार देना गलत होगा।

वहीं इसे लेकर ISRO चीफ के सिवन ने कहा कि 'चंद्रयान-3 मिशन के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता होगा। प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।

Government approved Chandrayan-3 confirms K Sivan चंद्रयान-3 मिशन को मंजूरी, काम शुरू, ये होंगी मिशन की खूबियां

वहीं उन्होंने कहा कि 2019 में हमारे गगनयान प्रॉजेक्ट में काफी प्रगति हुई। गगनयान के अंतरिक्षयात्रियों को जनवरी 2020 के तीसरे हफ्ते से प्रशिक्षित किया जाएगा। गगनयान के मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की परामर्श समिति का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें : अस्पताल में निशुल्क इलाज चाहिए तो करा लीजिए पंजीकरण, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

---PTC News----

Related Post