राम रहीम का दो सालों में 15 किलो वजन हुआ कम, सब्जियां उगाने के कमाए 18 हजार

By  Arvind Kumar August 26th 2019 11:36 AM

चंडीगढ़। साध्वियों से यौन शोषण मामले और पत्रकार छत्रपति हत्या केस में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम का दो साल में 15 किलो वजन कम हुआ है। जब गुरमीत राम रहीम जेल में आया था तो उसका वजन 105 किलो था लेकिन अब गुरमीत राम रहीम का वजन 90 किलो रह गया है।

Ram Rahim 1 राम रहीम का दो सालों में 15 किलो वजन हुआ कम, सब्जियां उगाने के कमाए 18 हजार

गुरमीत राम रहीम जेल में अन्य कैदियों की तरह काम कर रहा है। राम रहीम जेल में सब्जियां उगाने का काम करता है। बीते दो सालों से राम रहीम आलू और टमाटर जैसी सब्जियां उगा रहा है। जिनका उपयोग जेल की रसोई में किया जाता है।

यह भी पढ़ें : ‘अय्याश’ बाबा के वीडियो वायरल, लोगों ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग

इस काम का मेहनताना भी राम रहीम को दिया जा रहा है। 40 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से उसे अब तक 18000 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह पैसा जेल प्रशासन ने उनके अकाउंट में स्थानांतरित कर दिया है।

ramrahim 2 राम रहीम का दो सालों में 15 किलो वजन हुआ कम, सब्जियां उगाने के कमाए 18 हजार

एक मीडिया संस्थान को जेल में तैनात सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरमीत ने जेल अधिकारियों के सामने कोई वीआईपी रवैया नहीं दिखाया है। वह अपने सिर को नीचा रखता है और हाथ जोड़कर अभिवादन करता है। राम रहीम किसी भी अनुशासित कैदी की तरह कानून का पालन करता है।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैन

Related Post