VIDEO: डेरा प्रमुख राम रहीम से मुलाकात करवाने पर एक डीएसपी सस्पेंड
Arvind Kumar
August 23rd 2021 02:58 PM --
Updated:
August 23rd 2021 03:15 PM
चंडीगढ़। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) से विशेष मुलाकात कराने पर महम डीएसपी समशेर दहिया को ससपेंड कर दिया गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीमार अवस्था में एम्स ले जाया गया था, जिसके सुरक्षा के इंचार्ज महम रोहतक के डीएसपी ने वापस आते समय कुछ निजी लोगों से डेरा प्रमुख की रास्ते मे मुलाकात कराई थी।