हरियाणा पुलिस ने शुरू किया जवानों का कोविड टेस्ट, रिपोर्ट आने तक रहेंगे क्वॉरेंटाइन
Arvind Kumar
June 24th 2020 02:21 PM
रोहतक। (अंकुर सैनी) हरियाणा पुलिस ने अब अपने जवानों की कोविड जांच शुरू कर दी है। रोहतक में सबसे पहले नाकों पर ड्यूटी देने वाले या फिर अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों का टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद तमाम पुलिस कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।