हरियाणा पुलिस ने COVID-19 लॉकडाउन के बीच अपराधियों पर कसा शिकंजा

By  Arvind Kumar May 13th 2020 06:23 PM

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान एक बड़े पैमाने पर हिसार रेंज, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और पुलिस थाना हांसी सहित विभिन्न जघन्य अपराध में शामिल 5 सर्वाधिक वांछित और 48 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा, पुलिस ने 972 किलोग्राम मादक पदार्थ भी जब्त किया है और लॉकडाउन अवधि के दौरान हिसार रेंज में अवैध 2.04 लाख से अधिक बोतल शराब बरामद किया है।

आज यहां खुलासा करते हुए, पुलिस महानिदेशक (DGP), मनोज यादव ने कहा कि सभी क्षेत्र इकाइयों को सतर्कता बरतने और सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। लॉकडाउन के बाद से, पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त लॉकडाउन सुनिश्चित करते हुए अपनी गश्त तेज कर दी है, जिसके फलस्वरूप परिणाम सामने आए हैं।

---PTC NEWS---

Related Post